फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kichha Crime: चाचा के घर चुन्नी के सहारे फंदे पर लटकी मिली लड़की, छेड़छाड़ से परेशान थी छात्रा; जांच शुरू

Tue, 02 Apr 2024 10:02 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर

सार

ऊधमसिंह नगर के किच्छा में  छेड़खानी से आहत 12वीं की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव चाचा के घर खिड़की की सरिया पर चुन्नी से लटका मिला। 
विज्ञापन
फंदे पर लटकी मिली लड़की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किच्छा में छेड़खानी से आहत 12वीं की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव चाचा के घर खिड़की की सरिया पर चुन्नी से लटका मिला। परिजनों ने गांव के युवक पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, सोमवार को करीब ढाई बजे 18 वर्षीय छात्रा पड़ोस में चाचा के घर गई थी। कुछ देर बाद चाची घर पर पहुंची तो छात्रा चुन्नी के सहारे लटककर तड़प रही थी। चाची ने फंदे को काटा और तत्काल उसे सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसएसआई विनोद जोशी मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण सीएचसी पहुंच गए। 

ये पढ़ें- PM Modi Rally in Rudrapur: पीएम नरेंद्र मोदी की शंखनाद रैली आज, पहली बार एंटी ड्रोन यूनिट भी रहेगी तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीओ बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

इज्जत की खातिर नहीं दर्ज कराया था केस
परिजनों ने युवक की हरकतों से तंग आकर दो दिन पहले 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। तब आरोपी युवक ने छात्रा के भाई के साथ झगड़ा किया था। पुलिस ने केस दर्ज कराने की सलाह दी तो परिजनों ने बेटी की इज्जत का हवाला देकर मामले को आगे नहीं बढ़ाया। 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -बहादुर सिंह चौहान, सीओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें