फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर प्रेम के चलते प्रेमी के घर पहुंची युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। फेसबुक पर चेटिंग के दौरान हुए प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती अपने प्रेमी के घर आ धमकी। इस युवती को लेकर युवक की अपने फूफेरे भाई के साथ मारपीट हो गई। उधर, युवती के परिजनों ने भी उसे अपनाने से इनकार कर दिया। बाद में जिला पंचायत सदस्य ने दोनों की सहमति पर उनका निकाह करा दिया।
विज्ञापन

जिला बिजनौर के एक गांव निवासी युवक कुंडा थाना क्षेत्र में अपने फूफेरे भाई के घर रहता था। फेसबुक पर उसकी दोस्ती सहारनपुर निवासी एक युवती से हो गई। धीरे-धीरे उनके बीच प्रेम संबंध बन गए। युवक उससे कई बार सहारनपुर मिलने गया। दो दिन पूर्व युवती कुंडा चौराहे पहुंच गई। उसने युवक को फोन कर वहां बुला लिया। युवक अपनी प्रेमिका को घर ले आया। उसके साथ अजनबी युवती को देख उसका फूफेरा भाई भड़क गया। उसने युवक के साथ मारपीट की और दोनों को कुंडा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने युवती के परिजनों से संपर्क साधा तो उन्होंने युवती को अपनाने से इनकार कर दिया। किशोरी ने बताया कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से निकाह करना चाहती है। दोनों की सहमति पर जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद आरिफ ने शुक्रवार को दोनों का निकाह करा दिया। कुंडा थाना प्रभारी विनोद फर्त्याल ने बताया कि युवती बालिग है और दोनों ने परस्पर सहमति से निकाह कर लिया है। इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें