फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 25 करोड़ से होगा गिरीताल सरोवर का कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर। पौराणिक गिरीताल सरोवर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। सिंचाई विभाग ने 25 करोड़ का प्रस्ताव बनाया है, मंजूरी मिलने पर सिंचाई विभाग कार्य करेगा। गिरीताल सरोवर में नौकायान, साइकिलिंग, ओपन थियेटर, लाइब्रेरी बनाई जाएगी।
विज्ञापन

पौराणिक गिरीताल सरोवर लगभग 24 एकड़ में फैला हुआ है। वर्तमान में सरोवर की स्थिति काफी दयनीय है। देखरेख के अभाव में यह कचरा घर बनकर रह गया है। क्षेत्रवासी यहां घरों की पूजन सामग्री व कूड़ा कचरा फेंक देते हैं। वर्तमान में गिरीताल सरोवर का सौंदर्यीकरण करने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से 25 करोड़ का प्रस्ताव बनाया गया है। इस प्रस्ताव के तहत सरोवर में विभिन्न कार्य किए जाएंगे, ताकि यहां आने वाले पर्यटक व स्थानीय लोगों को अलग अनुभव प्राप्त हो सके।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें