जसपुर। विद्यालयीय खेलकूद स्पर्धा के तहत राजकीय इंटर कॉलेज बढ़ियोवाला के खेल मैदान में ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में जीआईसी बढ़ियोवाला ने तीनों आयु वर्ग में जीत दर्ज कर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
बुधवार को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. पंकज अग्रवाल ने किया। ब्लॉक खेल समन्वयक केशव सिंह ने बताया कि अंडर-14 बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला बीएसवी इंटर कॉलेज और राइका बढ़ियोवाला के बीच खेला गया जिसमें कड़े मुकाबले के बाद बढ़ियोवाला की टीम विजयी रही। इसके अलावा अंडर-17 और अंडर-19 बालिका वर्ग के खिताब भी विद्यालय की टीम ने जीते। बालक वर्ग के अंडर-17 के फाइनल में पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज ने बीएसवी इंटर कॉलेज को हराकर ट्रॉफी जीती। अंडर-19 बालक वर्ग में राइका बढ़ियोवाला की टीम चैंपियन बनी। वहां सुभाष चंद्र, केशव सिंह, ताविंदा अली, संजय वर्मा, नीरज शर्मा, मनीष चौहान, ओपी सिंह, ग्राम प्रधान हरिओम राठौर, जगदीश कुमार, सूरज प्रकाश शर्मा, शीतल, कपिल सैनी, अरविंद कुमार, बीके पाठक, लोकेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।