फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: घर बैठे मिलेगी वाहन की एनओसी और ट्रांसफर की सुविधा

Sat, 14 Nov 2026 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। वाहन स्वामियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें एनओसी और वाहन ट्रांसफर के लिए एआरटीओ कार्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। परिवहन विभाग ने दोनों सुविधाओं को ऑनलाइन कर दिया है। लोग घर बैठे ही पोर्टल पर आवेदन कर इन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में काशीपुर, जसपुर, बाजपुर और सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र के करीब 2 लाख 96 हजार वाहन पंजीकृत हैं। इनमें ट्रक, डंपर, ऑटो, टैंपो, कार, ट्रैक्टर और दोपहिया वाहन शामिल हैं। कार्यालय के अधिकांश कार्य पहले से ऑनलाइन हैं लेकिन एनओसी और ट्रांसफर के लिए लोगों को कार्यालय आना पड़ता था। अब यह सुविधा भी ऑनलाइन होने से लोगों का समय और पैसा बचेगा। कार्यालय में भीड़ कम होगी और दलालों से भी छुटकारा मिलेगा।

एनओसी के लिए ऐसे करें आवेदन
वाहन एनओसी और ट्रांसफर की प्रक्रिया परिवहन विभाग के पोर्टल https://parivahan.gov.in पर होगी।
1. पोर्टल पर व्हीकल रिलेटेड सर्विसेज पर क्लिक करें।
2. राज्य- उत्तराखंड, एआरटीओ- काशीपुर / ऊधमसिंह नगर चुनें।

3. वाहन नंबर और चेसिस नंबर के अंतिम 5 अंक डालें।
4. एप्लीकेशन फॉर नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट चुनें।
5. आधार नंबर डालकर ओटीपी से सत्यापन करें।
6. जिस राज्य / एआरटीओ में वाहन ले जाना है, उसका नाम भरें।
7. ऑनलाइन फीस जमा करें और रसीद डाउनलोड करें।
अप्रूव होने के बाद एनओसी पोर्टल से ही डाउनलोड हो जाएगी।

इनसेट
ट्रांसफर के लिए आवेदन की प्रक्रिया

1. पोर्टल पर ट्रांसफर ऑफ ओनरशिप चुनें।
2. वाहन नंबर डालें, खरीदार और विक्रेता की जानकारी भरें।
3. दोनों पक्षों का आधार से ओटीपी सत्यापन होगा।
4. फॉर्म-29, फॉर्म-30 ऑनलाइन ही भर जाएंगे, अलग से कागज नहीं देना होगा।
5. इंश्योरेंस, पीयूसी और फीस ऑनलाइन जमा करें।
6. आवेदन सबमिट होते ही आरसी में नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नई आरसी डाक से घर पहुंच जाएगी।

काम की बातें
जरूरी कागज : दोनों पक्षों का आधार कार्ड, आरसी की फोटो, इंश्योरेंस, पीयूसी और आधार से लिंक मोबाइल नंबर।
ध्यान दें : वाहन पर चालान, टैक्स या लोन बकाया है तो पहले उसे क्लियर करना होगा, तभी एनओसी / ट्रांसफर होगा।

विभाग में ट्रांसफर और एनओसी में ऑटो अप्रूवल की सुविधा शुरू हो गई है। तकनीकी रूप से वाहन स्वामियों को आने की आवश्यकता नहीं है लेकिन सत्यापन के लिए कार्यालय में बुलाया जाएगा। - एल्विन रॉक्सी, एआरटीओ प्रशासन, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें