फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सऊदी अरब से फोन पर पत्नी को दिया तीन तलाक

Sat, 25 Oct 2025 02:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। सख्त कानून के बाद भी तीन तलाक के मामले सामने आ रहे हैं। सऊदी अरब से पति ने फोन पर पत्नी को तलाक दे दिया। महिला का आरोप है कि ससुरालियों ने मारपीट कर उसका एक माह का गर्भ भी गिरा दिया। उसने बिजनौर पुलिस से छह ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


नगर निवासी युवती का विवाह 15 अगस्त 2025 को बिजनौर जिले के थाना रेहड़ क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। अपने मायके में रह रही पीड़िता आरोप है कि पति, ससुर, सास, ननद और नंदोई कम दहेज लाने का ताना देकर उसका उत्पीड़न करते थे। वे मायके से पांच लाख रुपये नकद और एक कार लाने की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर गर्भवती होने के बावजूद भी पेट पर लात मार दी। इससे गर्भ में पल रहे एक माह के बच्चे की मौत हो गई घटना के कुछ दिन बाद ही पति सऊदी अरब चला गया। उसने वहां से फोन पर उसे तीन तलाक दे दिया। उधर, पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामले को काउंसिलिंग के लिए महिला पुलिस चौकी धामपुर (बिजनौर) भेजा है। रेहड़ (बिजनौर) थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि काउंसिलिंग के बाद इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें