फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के बाद एनएच की टीम लौटी

Sat, 25 Feb 2017 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
विज्ञापन
गेट तोड़ने का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। एनएच चौड़ीकरण की जद में आ रहा वाल्मीकि द्वार तोड़ने आई एनएच की टीम को विरोध के चलते बैरंग लौटना पड़ा। गुस्साए लोगों ने विधायक राजकुमार ठुकराल की अगुवाई में विरोध, प्रदर्शन कर द्वार तोड़ने से पूर्व नये स्थान पर वाल्मीकि द्वार बनाने की मांग की।
विज्ञापन


किच्छा रोड पर इन दिनों एनएच चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है। प्रशासन इंदिरा चौक से आगे सड़क के किनारे दोनों ओर कई कच्चे-पक्के निर्माण ध्वस्त कर चुका है। शुक्रवार को भूतबंगला में चौड़ीकरण की जद में आ रहा वाल्मीकि द्वार तोड़ने के लिए एनएच की टीम पहुुंची तो लोग मुखर हो गए।

सूचना पर वहां पहुंचे विधायक राजकुमार ठुकराल, पार्षद कालीचरन के साथ वाल्मीकि समाज के लोगों ने एनएच के खिलाफ विरोध जताकर नारेबाजी की। एनएच की टीम के साथ प्रदर्शनकारियों की काफी देर नोकझोंक भी हुई। विरोध के चलते टीम को बैरंग लौटना पड़ा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अन्य स्थानों पर चौड़ीकरण की जद में आए द्वार दूसरी जगह बनाने के बाद ही पुराने निर्माण को को तोड़ा गया है लेकिन वाल्मीकि द्वार का निर्माण करने से पूर्व ही विभाग की टीम इसे तोड़ने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


गुस्साए लोगों का कहना था कि द्वार का नए स्थान पर निर्माण किए बिना इसे तोड़ा गया तो उनकी लाश के ऊपर से होकर गुजरना पड़ेगा। पार्षद कालीचरन ने कहना था कि वाल्मीकि द्वार तोड़ने को लेकर उन्होंने दो दिन पूर्व एसडीएम से वार्ता थी। उन्होंने भूतबंगला में नया वाल्मीकि द्वार बनाने के बाद ही पुराना द्वार तोड़ने की बात कही थी, इसके बावजूद एनएच विभाग की टीम द्वार तोड़ने आ पहुंची।

लोगों ने द्वार के पास ही स्थित पीपल के पेड़ के नीचे बने मंदिर को भी तोड़ने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा मंदिर का निर्माण अन्य स्थान पर किए बिना मंदिर भी नहीं तोड़ने दिया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में राजेश ग्रोवर, नन्हीं, सोनिया, राजू, विक्की, बबलू, राकेश, नीलम, रामकली, श्यामकली, राजेश रोहित आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें