फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गढ़वाल राइफल ने 4-0 से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर। कुंडेश्वरी फुटबाल क्लब की ओर आयोजित शहीद स्मृति राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट के तहत शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मैच दो टीमों के बीच खेला गया। इस दौरान गढ़वाल राइफल टीम चार गोल से विजेता बनी।
विज्ञापन

शुक्रवार को 6 बिहार रेजीमेंट और गढ़वाल राइफल टीम के बीच पहला क्वार्टर फाइनल खेला गया। इस दौरान गढ़वाल राइफल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 4-0 से मैच जीत लिया। टीम की तरफ से मिनराल, शुभम, जयदीप व शुभम ने गोल किए। रेफरी मौ. सलीम सैफी, प्रियांशु, कपिल कुमार, पियूष रहे।
विज्ञापन

यहां मुख्य अतिथि शिवलालपुर डल्लू के ग्राम प्रधान सोर्य दत्त लखेड़ा, भाजपा के मंडल महामंत्री मंगल सिंह रावत, अनुराग कुंवर रहे।
इस मौके पर समिति अध्यक्ष राकेश मोहन लखेड़ा, ग्राम प्रधान पायल चौधरी, यश चौधरी, अनुराग कुंवर, हैप्पी बिष्ट, असलम सैफी, सलीम सैफी, अमित आदि मौजूद रहे।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें