काशीपुर। बच्चे के स्कूल जा रही महिला के हाथ से मोबाइल छीन कर भागे बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में गैंगस्टर समेत नौ मुकदमे दर्ज हैं।
नई बस्ती विजय नगर निवासी नंदन सिंह की पत्नी मीना बिष्ट ने एक नवंबर को कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि बीती 31 अक्तूबर दोपहर करीब सवा दो बजे वह चामुंडा विहार के पास से स्कूल जा रही थीं। तभी बाइक सवार एक बदमाश ने उसका मोबाइल छीना और भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे खंगाले। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अजीम निवासी मोहल्ला महेशपुरा लक्ष्मीपुर पट्टी थाना साबिक को गिरफ्तार किया। आरोपी से पुलिस ने महिला का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त कोतवाली काशीपुर का हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध पूर्व से कोतवाली काशीपुर में चोरी, लूटपाट, गैंगस्टर एक्ट सहित कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं। संवाद