फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur Crime: मोबाइल टावरों की बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार; ऐसे हुआ खुलासा

Mon, 10 Jun 2024 02:37 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

Rudrapur: मोबाइल टावरों की बैटरियां चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने नौ लाख रुपये की कीमत की करीब 12 बैटरियों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।  
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोबाइल टावरों की बैटरियां चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने नौ लाख रुपये की कीमत की करीब 12 बैटरियों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।  

विज्ञापन


रविवार को पुलिस कार्यालय में एसपी क्राइम ने चंद्रशेखर आर घोड़के ने पत्रकारों को बातचीत करते हुए घटना का खुलासा किया। बताया कि 27 मई को पंतनगर यूनिवर्सिटी में जियो रिलायंस के टावर से सात लिथियम लाय-न बैटरी चोरी हो गई थीं। इसकी पंतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल व पंतनगर सीओ ओमप्रकाश शर्मा के पर्यवेक्षण में टीम का गठन किया गया।

ये पढ़ें- CRIME: तलाक...फिर धोखे से पति की संपत्ति में बनी वारिस, परिजन बोले- इस शर्त पर पहले ही ले लिया था प्लाट
विज्ञापन


पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज व सीडीआर की मदद से संदिग्धों की पहचान की। आठ जून को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दिनेशपुर मोड़ पर चेकिंग की। यहां पुलिस ने कार सवार रामनगर के ललित, कालाढूंगी थाना क्षेत्र के दीपक और गुमानीवाला थाना ऋषिकेश निवासी संदीप को धर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने संजयवन के पास झाड़ियों में छिपाई बैटरियां बरामद कीं। इनमें सात पंतनगर यूनिवर्सिटी के मोबाइल टावर व पांच रामनगर के मोबाइल टावरों से चुराई गई थीं। 
विज्ञापन


आरोपियों को आईपीसी की धारा 379, 411 व 41/102 सीआरपीसी के तहत कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। एसपी क्राइम ने बताया कि बरामद बैटरियों की बाजार में करीब 8.40 लाख रुपये कीमत है। वहां पंतनगर थाना इंस्पेक्टर आरएस डांगी आदि थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें