बाजपुर। ब्लॉक स्तरीय कला उत्सव में मूर्ति कला में गगनदीप कौर, मीनाक्षी द्वितीय जबकि शास्त्रीय नृत्य में नंदिनी चंद्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सोमवार को शिक्षा विभाग की ओर से आदर्श कन्या इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित कला उत्सव में 14 विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। अन्य प्रतियोगिताओं में विजेताओं ने बेहतर प्रदर्शन किया जिस पर सभी को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. नरेंद्र खत्री, सत्येंद्र यादव, प्रधानाचार्या डॉ. प्रीति रस्तौगी, समन्वयक वीरेंद्र चौहान ने संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर डलविंदर कौर, रेखा उपाध्याय, अर्चना ओझा, निशा शर्मा, पूजा चंद्रा, श्वेता सरना, अनुलता, शीतल, श्वेता आदि मौजूद रहीं।