पंतनगर। वन यूके आर एंड वी स्क्वाड्रन एनसीसी पंतनगर के एलपीएम परिसर में चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। मुख्य अतिथि विवि के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान थे। शिविर के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। फायरिंग में सृष्टि जोशी प्रथम, द्वितीय संदीप कुमार, तृतीय सुरभि व मेहुल रहे। व्यक्तिगत ड्रिल में रोहित कुमार प्रथम, द्वितीय अंशिका बोरा और तृतीय मोहित गोस्वामी रहे। कमांडेंट कर्नल शोमिर भटनागर ने बताया कि शिविर में कैडेटों को घुड़सवारी सीखने का मौका मिला। वहां पर डॉ. अमन कांबोज, विनोद सोनोवाल, संतोष कुमार देहुरे, विजय लाल यादव, गौतम कुमार गौतम, मनीषा पांडे, कुंदन सिंह, मनीषा कलौनी थीं।