फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत

विज्ञापन
मान सिंह खड़ायत (फाइल फोटो) - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। बाइक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बिचपुरी निवासी पूर्व सैनिक मान सिंह खड़ायत (78) पुत्र महेंद्र सिंह खड़ायत मंगलवार को एसबीआई शाखा चकरपुर से पेंशन लेकर पैदल घर लौट रहे थे। चकरपुर बाजार से कुछ दूरी पर सड़क पार करते समय वह बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायल पूर्व सैनिक को स्थानीय लोगों ने खटीमा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि उनके सिर पर गंभीर चोट थी।
इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक पूर्व सैनिक अपने पीछे पत्नी जशोदा देवी, दो पुत्रियां और एक पुत्र मोहन सिंह को छोड़ गए है। दोनों पुत्रियों का विवाह हो चुका है। मृतक पूर्व सैनिक सेना से 1991 में सेवानिवृत्त हुए थे। पूर्व सैनिक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया और गांव मातम छा गया।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक का का अंतिम संस्कार बुधवार को बनबसा शारदा घाट पर किया जाएगा। इधर चकरपुर स्थित एसबीआई के पास बाइक सवार युवक सड़क पार कर रहे व्यक्ति को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर चोटिल हो गया। घायल नीरज सिंह निवासी श्यामलाताल चंपावत को 108 सेवा ने नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने इलाज के बाद छुट्टी दे दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें