फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 417वीं रैंक से हिमालयी राज्यों में नंबर वन तक... सामूहिक मेहनत ने दिलाया रुद्रपुर को ताज

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में हिमालयी राज्यों में प्रथम स्थान हासिल करने के बाद रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों, पर्यावरण मित्रों, पार्षदों और शहरवासियों के सामूहिक प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे शहर की मेहनत का परिणाम है। अब उनका लक्ष्य रुद्रपुर को आदर्श और स्मार्ट शहर बनाना है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर निगम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मेयर शर्मा ने कहा कि जब उन्होंने दायित्व संभाला था तब स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर निगम की रैंक 417 थी। अगले सर्वेक्षण में रुद्रपुर ने लंबी छलांग लगाकर 68वीं रैंक हासिल की और अब हिमालयी राज्यों में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। यह बदलाव अचानक नहीं हुआ। यह सुनियोजित और लगातार किए गए काम का नतीजा है। सबसे पहले शहर को कूड़े के ढेरों से मुक्त किया। कचरे के नियमित उठान और वैज्ञानिक निस्तारण पर ध्यान दिया गया। घर-घर कूड़ा उठाने पर जोर दिया। वर्तमान में इसके लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिले 35 नए वाहनों सहित 85 गाड़ियां स्वच्छता में लगी हैं। गीले-सूखे कचरे को चार श्रेणियों में अलग कर सीबीजी प्लांट में निस्तारण किया जा रहा है। गीले कचरे से सीएनजी बन रही है और मल से खाद तैयार हो रही है। नगर निगम ने ओडीएफ प्लस-प्लस मानक भी पूरे किए हैं। कहा कि केंद्र की टीम ने भौतिक निरीक्षण कर हर मानक का सत्यापन किया। उन्होंने कहा कि पुरस्कार मिलने से जिम्मेदारी बढ़ी है। आगे भी इसी तरह से प्रयास जारी रखने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें