फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त ही निकला युवक का कातिल

Sat, 03 Dec 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो किच्छा
विज्ञापन
पुलिस गिरपऊफ्त में हत्या का अाराेपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

दो दिन पहले अल्मोड़ा निवासी युवक राजेश की हत्या उसके दोस्त ने ही की थी। पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त सामान भी बरामद हो गया। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी मृतक की बहन को फोन करता था। इसका विरोध करने पर उसने उसे मौत के घाट उतार दिया।


गौरतलब है कि अल्मोड़ा निवासी गुसाई राम के 22 वर्षीय पुत्र राजेश आर्य का शव लालपुर से गंगापुर जाने वाले मार्ग पर बरामद किया गया था। मृतक के परिजनों ने हत्या का शक मृतक के रूम पार्टनर दानिश पुत्र मकबूल निवासी ग्राम बरा थाना शहजादनर जिला रामपुर (यूपी) पर जताया था। मृतक के भाई ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में दानिश को नामजद किया था। कोतवाल प्रमोद कुमार शाह ने बताया शुक्रवार को रुद्रपुर कोर्ट जाने के लिए कलक्ट्रेट के पीछे खड़े दानिश को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली में पूछताछ के दौरान दानिश ने बताया कि वह बीबीए का छात्र है। वह राजेश के साथ लालपुर के निकट ग्राम खमरिया स्थित मकान में रूम पार्टनर था। राजेश बीबीए करके वापस घर लौट गया था जबकि उसका सामान कमरे पर ही रह गया था। 29 नवंबर को राजेश से फोन पर बात हुई तो उसे पता चला कि वह अपना सामान लेने शाम तीन बजे आया है। आरोपी ने बताया वह राजेश की बहन को फोन करता था, इस पर राजेश उसे टोकता था। 29 को भी राजेश ने उससे मुलाकात के दौरान जब बहन को फोन करने के लिए टोका तो वह गुस्से में आ गया और उसने दीवार पर पड़ी ईंट राजेश के सर पर मार दी। सर पर चोट लगने से राजेश वहीं गिर गया तो वह उसे खीच कर कमरे के अंदर ले गया और पाजामे के नाड़े से राजेश का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बताया कि राजेश की हत्या के बाद वह शव को ठिकाने लगाने के लिये रात का इंतजार करने लगा। रात साढे़ दस बजे उसने अपनी आल्टो कार में राजेश का शव रखा और गंगापुर के निकट सड़क किनारे फेंककर फरार हो गया।
विज्ञापन



। सीओ हरीश मेहरा ने बताया कि हत्या के इस जुर्म में शव ठिकाने लगाने के मामले में आरोपी दानिश के साथ कोई अन्य था यह जांच का विषय है। बताया कि आरोपी के मोबाइल की काल डिटेल खंगाली जा रही है। अगर कोई अन्य शामिल हुआ तो उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें