फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गांगूवाला में रोडवेज बस अड्डा के लिए आवंटित हुई निशुल्क भूमि

Fri, 22 May 2026 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही क्षेत्र में रोडवेज बस अड्डा की योजना परवान चढ़ेगी। योजना को धरातल पर उतारने के लिए शासन ने गांगूवाला गांव में भूमि को निशुल्क आवंटित किया है। योजना का शासनादेश जारी होने से क्षेत्रवासियों में खुशी है।
विज्ञापन


उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने क्षेत्रवासियों की मांग पर गांगूवाला में 0.7370 हेक्टेयर भूमि का चयन कर रोडवेज बस अड्डा के लिए उपयुक्त बताया था। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस भूमि पर बस अड्डा निर्माण की मांग की थी। उनकी मांग पर तत्कालीन डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने निशुल्क भूमि का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। योजना प्रस्ताव के तहत चिहिनत भूमि जसपुर-काशीपुर-अफजलगढ़ के मुख्य मार्ग से दक्षिण दिशा में लगभग 120 मी. की दूरी पर है, जो नगर के बीच और वार्ड नंबर 15 में आती है। भूमि गांगूवाला में सड़क से लगी हुई है और बस अड्डे के लिए प्रयुक्त है। पिछले माह अफसरों ने भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी थी।

इनसेट-

रोडवेज बस अड्डा के लिए गंगूवाला में परिवहन विभाग को निशुल्क भूमि स्थानांतरित कर दी गई है। उत्तराखंड शासन के संयुक्त सचिव अर्पण कुमार राजू ने इसका शासनादेश जारी किया है। अब शीघ्र ही बस अड्डा बनाए जाने की आगे की कार्रवाई पूरी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-विनय रूहेला, उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन विभाग







Rais Ahmad, Jaspur Contect-09760088005
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें