फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

Thu, 04 Jun 2026 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 12,36 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्राम बग्गा निवासी चामु सिंह (54) ने दी तहरीर में बताया कि वह नौकरी तलाश रहे थे। शांति विहार फेज नं-02 लेन-15-ए अजबपूरकलां, देहरादून निवासी पंकज सिंह सजवाण उससे आकर मिला और बोला कि वह उत्तराखंड सरकार के सचिवालय देहरादून में पर्यटन विभाग में समीक्षा अधिकारी है। वह रकम लेकर उसको सरकारी नौकरी दिला देगा। पंकज सजवाण ने भारतीय खाद्य विभाग शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश में उसकी नौकरी का नियुक्ति प्रमाण पत्र 21 फरवरी 2022 का दिया और उससे कहा कि इस नियुक्ति पत्र ले जाकर नौकरी ज्वाइन कर ले। उसने अपने साथी शाहजहांपुर, पीलीभीत, यूपी निवासी रवि तिवारी से मिलने के लिए कहा। रवि उसको एक ऑफिस में ले गया। जहां उसके रजिस्टर में हस्ताक्षर करवाए और बोला कि आपकी ज्वाइनिंग हो गई है।
एक फोटो सत्यापन कार्ड उसको देते हुए कहा गया कि अब तुम 25 मार्च 2025 को भारतीय खाद्य विभाग शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश के कार्यालय में सुबह 10 बजे से ड्यूटी शुरू कर लो। जब वह उक्त तिथि को भारतीय खाद्य विभाग के कार्यालय गया तो पता चला कि उसकी कोई नौकरी नहीं लगी है। उसने दोनों से रकम मांगी तो उन्होंने कहा कि कुछ कारणवश बात नहीं बन हैं आपकी सरकारी नौकरी लगवा देंगें और दोनों लंबे समय से नौकरी दिलाने का झूठा आश्वासन देते रहे। बाद में रकम वापस मांगने पर मारने और झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें