फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा भेजने के नाम पर साढ़े तीन लाख की ठगी

विज्ञापन
Fraud in Rudrapur
विज्ञापन
रुद्रपुर। कनाडा भेजने के नाम पर एक आरोपी ने साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने रकम लेकर फर्जी मार्कशीट बनवाई थी। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने मुकदमा दर्ज करवाया तो पुलिस के दबाव में आकर आरोपी ने पीड़ित को साढ़े तीन लाख रुपये के चेक दे दिए। बैंक में चेक लगाने पर बाउंस हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिटी वन भूरारानी निवासी रंजीत सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उन्होंने कनाडा जाने के नाम पर मार्कशीट बनवाने के लिए 16 जवनरी को दिनेशपुर निवासी मनमोहन को साढ़े तीन लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि मनमोहन ने इसके बदले उन्हें फर्जी मार्कशीट बनवाकर दी थी। रंजीत का कहना कि विरोध करने पर मनमोहन ने रुपये न देने का हवाला देकर पैसे हड़प लिए थे। दिनेशपुर थाने में मामले की सूचना दी गई। आरोप है कि पुलिस के दबाव में आकर मनमोहन ने 28 फरवरी को साढ़े तीन लाख रुपये के चेक उसे दिए थे। जब रंजीत ने बैंक में चेक लगाए तो बाउंस हो गए। रंजीत ने मनमोहन को फर्जी चेक के बारे में बताया तो उसका कहना है कि पुलिस के दबाव में चेक दिए थे और अब वह रुपये वापस नहीं करेगा। रंजीत ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी मनमोहन, जसविंदर सिंह और अर्शदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें