फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एसबीएस में चौथी सूची जारी, 720 छात्रों को मिलेगा प्रवेश का मौका

Wed, 12 Aug 2026 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह पीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए चौथी मेरिट सूची मंगलवार को जारी कर दी गई। सूची के आधार पर 720 छात्रों को कॉलेज में प्रवेश का मौका मिलेगा। चयनित छात्रों को 14 अगस्त तक प्रवेश लेना होगा। सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए इस चरण में कटऑफ 55 प्रतिशत अंक तक पहुंची है।
विज्ञापन

बीते दिनों कुछ समय के लिए प्रवेश प्रक्रिया रुकने के बाद समर्थ पोर्टल दोबारा खोला गया था। 10 अगस्त को पोर्टल बंद होने के बाद मंगलवार को चौथी मेरिट सूची जारी की गई। इसके साथ ही कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मेरिट में नाम आने के बाद छात्र निर्धारित समय में प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
कॉलेज में अब तक 1562 छात्रों के प्रवेश हो चुके हैं। चौथी मेरिट सूची में 720 और विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर मिलने से कॉलेज में प्रवेश लेने वाले छात्रों की संख्या बढ़ जाएगी। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को निर्धारित तिथि तक प्रवेश लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बीए में कुल 720 सीटों पर प्रवेश होना है, जिनमें 453 सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं। ऐसे में 55 प्रतिशत अंक वाले छात्रों को भी इस चरण में प्रवेश का मौका मिलेगा। वहीं, बीकॉम में 400 सीटें निर्धारित हैं जिनमें 252 सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं। सामान्य वर्ग में 45 प्रतिशत अंक वाले छात्रों ने सीटें बढ़ाने की मांग की है।

मंगलवार को चौथी लिस्ट जारी कर दी गई है। छात्र समय अवधि से पहले प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें। सीट बढ़ाने को लेकर शासन स्तर से कोई आदेश नहीं आया है। -अवधेश नारायण सिंह, प्राचार्य, एसबीएस कॉलेज
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें