फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खाद्य पदार्थों के चार नमूने फेल, 93 हजार जुर्माना

Sun, 01 Oct 2023 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बगैर लाइसेंस गंदगी में मीट बेचने पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड
विज्ञापन

रुद्रपुर। खाद्य पदार्थों के चार नमूनों के अधोमानक मिलने पर और बगैर लाइसेंस गंदगी में मीट विक्रय करने पर न्यायालय न्याय निर्णायक अधिकारी की ओर से कुल एक लाख तीन हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जिला अभिहित अधिकारी डॉ. प्रकाश फुलारा ने बताया कि जांच के लिए रुद्रपुर स्थित राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला भेजे गए खाद्य पदार्थ दूध, सरसों का तेल, लाल मिर्च पाउडर और मैकरोनी के एक-एक नमूने अधोमानक पाए गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दूध के नमूने अधोमानक मिलने पर 10 हजार रुपये, सरसों के नमूने पर 15 हजार, लाल मिर्च पाउडर पर 10 हजार और मैकरोनी के नमूने अधोमानक मिलने पर 58 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। गंदगी के बीच बगैर लाइसेंस मीट विक्रय करने पर भी 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। डॉ. फुलारा ने कहा कि मिलावटखोरी आदि की शिकायत मिलने पर लोग टोल फ्री नंबर 18001804246 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें