फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार रोगियों में मिले डेंगू के लक्षण

Tue, 13 Oct 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 डेंगू का कहर अभी भी जारी है। निजी पैथोलॉजी में जांच के दौरान चार रोगियों में डेंगू का लक्षण मिलने से हड़कंप मच गया है। डॉक्टरों ने डेंगू की पुष्टि के लिए जिला अस्पताल को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

 क्षेत्र के अस्पतालों में सर्दी, जुकाम, बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मरीज डेंगू के भय के कारण जांच कराने में लगे हैं। इसी जांच के चलते निजी पैथोलॉजी लैब में सितारगंज निवासी मो. आसिफ, मो. अरमान मलिक, शक्तिफार्म के बसगर निवासी पंकज, सिडकुल फैक्ट्री में कार्यरत पूरनपुर बांदा निवासी सोनू में भी डेंगू के लक्षण मिले है। मलिक के परिजनों ने उसे बरेली राममूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया है। अन्य मरीजों में डेंगू की पुष्टि के लिए सीएचसी प्रभारी डॉ. हर्ष सिंह ऐरी ने उन्हें जिला अस्पताल में एलाइजा टेस्ट कराने के लिए कहा है। डॉ. ऐरी ने बताया कि प्लेटलेट्स कम होने से घबराएं नहीं। कार्ड टेस्ट पॉजीटिव होने पर एलाइजा टेस्ट कराएं। कार्ड टेस्ट की सुविधा सीएचसी में उपलब्ध है। एलाइजा टेस्ट जिला अस्पताल रुद्रपुर व एसटीएच में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें