फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधेहरि छात्रसंघ चुनाव आज, सभी तैयारियां पूर्ण

Mon, 12 Oct 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
राधेहरि डिग्री कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। चुनाव के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। सोमवार को राधेहरि डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव होने है। इसके लिए पुलिस, कॉलेज प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है।
विज्ञापन


 एएसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि चुनाव को देखते हुए दो प्लाटून पीएससी, 14 दरोगा, 50 महिला-पुरुष कांस्टेबल समेत सादी वर्दी में भी खुफिया विभाग के कर्मी तैनात रहेंगे। किसी भी हाल में अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

चुनाव प्रभारी डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि मतदान के लिए मुख्य भवन में पांच बूथ जबकि पीजी ब्लॉक में सात बूथ बनाए गए हैं। छात्राएं पीजी ब्लॉक में मतदान करेंगी, जबकि छात्र मुख्य भवन में वोट डालेंगे।
विज्ञापन


मुख्य गेट से प्रवेश दिया जाएगा और दूसरे गेट से निकासी होगी। उन्होंने बताया कि मतदान सुबह 8 से 2 बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना कर विजयी छात्रों की घोषणा की जाएगी। घोषणा होने के बाद शपथ दिलाई जाएगी। कुल 5675 विद्यार्थी मतदान करेंगे। जिसमें छात्राओं की संख्या 3300, छात्रों की 2375 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें