फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से चार मवेशी और 250 कबूतर जलकर मरे 

Sun, 26 May 2019 11:44 PM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
किच्छा स्थित पुरानी अनाज मंडी में झोपड़ियों में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुरानी अनाज मंडी में अज्ञात कारणों से लगी आग से चार मवेशियों और 250 से अधिक कबूतरों की जलकर मौत हो गई। इसके अलावा चार मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। दमकल की दो गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर नष्ट होने का अनुमान है। क्षेत्रीय पटवारी ने मौके पर पहुंचकर आग से नुकसान की रिपोर्ट प्रशासन को भेजी है। 

विज्ञापन


रविवार भीषण गर्मी मेें पुरानी मंडी निवासी भूरे की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की चपेट में यासमीन, असलम, मुबारक आदि के घर भी आ गए। आग से भूरे की एक गाय, दो भैंस और एक बछिया की जलकर मौत हो गई। इसके अलावा चार अन्य भैंसें गंभीर रूप से झुलस गईं।

साथ ही उसके घर का सारा सामान भी जलकर नष्ट हो गया। वहीं यामीन के 250 पालतू कबूतर जलकर मर गए। उसके घर का भी सारा सामान आग में जलकर नष्ट हो गया। इसी तरह मुबारक के घर का काफी सामान भी जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर बचाव कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मोहल्ले के कुछ युवकों जिनमें भूरे का साला मोहम्मद शफीक भी आग बुझाने वालों में शामिल रहा। सूचना पर राजस्व निरीक्षक अशोक चौहान ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने आग से हुई क्षति की रिपोर्ट शासन को भेजी है। इधर, सूचना पर पालिकाध्यक्ष दर्शन कुमार कोली, सभासद पति जगरूप सिंह गोल्डी समेत बड़ी तादाद मेें लोग मौके पर पहुंचे। पालिकाध्यक्ष ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शासन से पीड़ित परिवारों को आर्थिक राहत दिलाई जाएगी। 


झुलसे मवेशियों का किया जा रहा इलाज 
 किच्छा। पुरानी मंडी में लगी आग की सूचना पर पशु चिकित्सक डॉ. पीएस ह्यांकी मौके पर पहुंचे और झुलसे मवेशियों का इलाज किया। डॉ. ह्यांकी ने बताया कि मवेशियों की हालत खतरे से बाहर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें