काशीपुर। पहाड़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ तो डिपो ने दिल्ली रूट पर चार अतिरिक्त बसों को लगाया है। ताकि सभी यात्रियों को दिल्ली जाने में कोई समस्या न हो।
काशीपुर डिपो से प्रतिदिन 16 रोडवेज की बसें दिल्ली को जाती हैं। काशीपुर डिपो की दिल्ली रूट पर चलने वाली बसें रामनगर से बनकर चलती हैं। रामनगर बस अड्डे पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए काशीपुर डिपो ने अपनी आठ अतिरिक्त बसों को दिल्ली रूट पर लगाया है। डिपो के फोरमैन मोहम्मद यामीन ने बताया कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए चार अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। संवाद