रुद्रपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर की सीनियर पुरुष वर्ग की जिला किक्रेट लीग प्रतियोगिता एमिनिटी स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम ने जीत ली है।
एमिनिटी स्पोर्ट्स ग्राउंड पर खिताबी मुकाबला किंगस्फोर्ड किक्रेट एकेडमी काशीपुर और एमिनिटी स्पोर्ट्स एकेडमी रुद्रपुर के मध्य खेला गया।
किंग्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी के कप्तान जतिन वर्क ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। किंग्सफोर्ड ने निर्धारित 45 ओवरों में 8 विकेट पर 254 रन बनाए।
शौर्य श्रीवास्तव ने 55, नीतीश जोशी ने 46 और कपिल रावत ने 42 रन का योगदान दिया। एमिनिटी स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से मृत्युंजय पांडेय, प्रत्पूष राज पांडे और शशांक पंत ने दो-दो विकेट लिए।
रोमांचक मुकाबले में एमेनिटी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट से मैच जीत लिया। कप्तान शशांक पंत ने शानदार 126 नाबाद रनों की पारी खेली। मृत्युंजय ठाकुर 74 रन, मनु कुमार ने 37 रन बनाए। शशांक पंत को खिताबी मुकाबले का मैन ऑफ द मैच और टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मौर्य एकेडमी गदरपुर के मयंक मुडिला, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज पीएस मॉडल अकादमी के प्रेम दीप भंडारी चुने गए। खिताबी मैच के अंपायर राजेंद्र कुमार और जेपी सिंह थे। स्कोरिंग अरमान ने की।
मुख्य अतिथि क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के उपसचिव नूर आलम, एमेनिटी स्पोर्ट्स अकादमी के एमडी सुभाष अरोड़ा ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। यहां राहुल पवार, गौरव तिवारी, आफताब आलम, बलवंत सिंह, सुनील यादव, इंद्र नीलकर, राजन कुमार आदि मौजूद थे।