रुद्रपुर। ग्राम सभा खटोला में विधायक शिव अरोरा ने 1.3 करोड़ के विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण किया। शनिवार को विधायक ने राधा कांतपुर से मोतीपुर तक जाने वाली 30 लाख की लागत से जिला योजना से स्वीकृत 400 मीटर मार्ग का शिलान्यास किया।
वहीं राज्य योजना से 2.5 किलोमीटर सतह सुधार का कार्य 39 लाख की लागत से पूरा होने पर लोकार्पण किया। साथ ही विधायक निधि से स्वीकृत मोतीपुर में पांच लाख की लागत से टीन शेड का लोकार्पण, मोतीपुर नंबर एक में 2.14 लाख से राधा कृष्ण मंदिर में मुख्य गेट निर्माण लोकार्पण किया।
शहीद असीत सरकार की स्मृति में विधायक खटोला नंबर एक में चार लाख की लागत से उनके नाम से द्वार बनाकर बनाकर श्रद्धांजलि दी। इसी तरह खटोला नंबर एक में बुक्सा समाज के सार्वजनिक भवन का पांच लाख से निर्माण कर लोकार्पण किया। कई अन्य योजनाओं का भी लोकार्पण हुआ। विधायक ने कहा कि जनता की मांग के अनुसार विकास कार्य किए जा रहे हैं।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, प्रीत ग्रोवर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश बजाज, भाजपा महामंत्री रमेश कन्याल, आयुष चिलाना, सूबेदार भगवंत पागती, सुनीता ढाली आदि मौजूद थे।