फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बिना पंजीकरण वाले ई-रिक्शा पर निगम की टेढ़ी नजर

Sun, 11 Jan 2026 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। नगर निगम क्षेत्र में यूपी क्षेत्र की ई-रिक्शा के संचालन पर रोक लगाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। निगम और एआरटीओ की टीम जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाकर बिना पंजीकरण की ई-रिक्शा का चालान कर रही है।
विज्ञापन


निगम क्षेत्र में लगभग छह से सात हजार ई-रिक्शा का संचालन किया जा रहा है। इसमें से एआरटीओ में लगभग चार हजार ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। क्षेत्र में निगम क्षेत्र से सटे यूपी के ग्रामीण इलाकों से लोग यहां पर ई-रिक्शा का संचालन कर रहे हैं।
इसके कारण शहर के बाजारों और मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति दिन में कई बार उत्पन्न हो रही है। इसके लिए निगम प्रशासन ने लगभग चार माह पहले आदेश जारी कर निगम क्षेत्र की ई-रिक्शा का पंजीकरण कार्य निगम में शुरू किया था।
विज्ञापन

इसका मकसद था कि निगम में रिक्शा पंजीकरण होने के बाद उसको नंबर जारी किया जाएगा इससे यह पहचान हो जाएगी कि रिक्शा निगम क्षेत्र की है या यूपी क्षेत्र की।



निगम के टीएस अनिरुद्ध गौड़ ने बताया कि अब तक लगभग 888 ई-रिक्शा का पंजीकरण हो चुका है और उनको निगम की ओर से लाल रंग की नंबर प्लेट भी पंजीकरण नंबर के साथ इश्यू की जा रही है। साथ ही क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर चेकिंग अभियान भी किया जा रहा है अब तक 20 से अधिक रिक्शा का चालान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें