फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष साहब सिंह का निधन

विज्ञापन
साहब सिंह विर्क, फाइल फोटो। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने वाले साहब सिंह विर्क (67) का निधन हो गया। वह बीते कुछ समय से लीवर की दिक्कतों से जूझ रहे थे। साहब सिंह पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेहद नजदीकी थे।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 11 बजे उन्होंने बिगवाड़ा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। उनके एक बेटा करमजीत सिंह है और विवाहित बेटी विदेश में रहती है।
रविवार शाम को स्थानीय श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वहां जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक रुद्रपुर राजकुमार ठुकराल, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा, अभिषेक अग्रवाल, राजेश बंसल, जगदीश तनेजा, विरेंद्र सिंह सामंती, विक्रमजीत सिंह, हरीश अरोरा आदि थे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें