फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एमडी कार्यालय पर धरने पर बैठे पूर्व विधायक ठुकराल

Wed, 25 Jun 2025 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की जद में आए टीडीसी के भवन और बीज विधायन संयंत्र की मशीनों की नीलामी में गड़बड़ी का मामला फिर से सुर्खियों में है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने आरटीआई में गड़बड़ी से संबंधित दस्तावेज शुल्क जमा करने के बावजूद नहीं देने का आरोप लगाया है। उन्होंने टीडीसी मुख्यालय में प्रबंध निदेशक के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठकर विरोध जताया। पत्थरचट्टा स्थित टीडीसी के अस्थायी मुख्यालय में प्रबंध निदेशक के कक्ष के बाहर धरने पर बैठे ठुकराल ने कहा कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण में आ रहे भवनों, आवासीय परिसर, कार्यालयों, बीज विधायन संयंत्रों व सभी मशीनरी की निविदा और संबंधित पत्रावलियां 24 मई को सूचना के अधिकार के तहत तय धनराशि जमा कर मांगी गई थी। एक माह बीतने के बाद भी टीडीसी अधिकारियों ने सूचना उपलब्ध नहीं कराई है। इससे साफ है कि अधिकारी दबाव और लापरवाही के चलते आरटीआई की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सीएम और मुख्य सचिव से सीबीआई जांच कराने की मांग की। करीब 90 मिनट बाद मुख्य बीज उत्पादिन अधिकारी दीपक पाण्डेय ने ठुकराल को धरने से उठाया और जल्द सूचना देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें