फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: तराई में नया सियासी तूफान, सीएम धामी से मुलाकात में ठुकराल की क्या हुई बात?

Wed, 01 Jan 2025 01:37 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात हुई है। इसमें भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा के लिए ठुकराल को समर्थन करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
सीएम धामी से ठुकराल की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में राजनीतिक सियासत को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। नगर निगम में मेयर पद के आजाद उम्मीदवार के रूप में अपने भाई संजय और खुद का पर्चा दाखिल करने वाले पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात हुई है। इसमें भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा के लिए ठुकराल को समर्थन करने की मांग की गई है। ये बैठक 20 मिनट से अधिक तक चली। हालांकि बैठक में पार्टी ज्वाइनिंग को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है।

विज्ञापन


ये सीट भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सबब बनी हुई है और प्रत्याशी विकास शर्मा को मुख्यमंत्री का करीबी माना जाता है। इधर फोन पर ठुकराल ने मुलाकात की पुष्टि की है। कहा कि रुद्रपुर आकार समर्थकों के साथ बैठक कर फैसला लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें