ठुकराल और उनके भाई संजय ने वापस लिया नाम
- फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर में राजनीतिक सियासत को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और उनके छोटे भाई संजय ठुकराल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र वापस ले लिया है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री धामी के आग्रह पर उन्होंने व्यापक जनहित में नामांकन वापस लिया है। वे समर्थकों के साथ बैठकर आगे का निर्णय करेंगे। इससे पहले वार्ड नंबर 16 के पार्टी प्रत्याशी हरीश मिश्रा ने भाजपा प्रत्याशी प्रमोद शर्मा के समर्थन में नामांकन पत्र वापस लिया था। वहीं, वार्ड नंबर 19 से कांग्रेस को एक और झटका लगा है। कांग्रेस प्रत्याशी संदीप ने नामांकन पत्र वापस किया।
दून में मुलाकात और रुद्रपुर में कथित पुराना ऑडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो के बाद रंपुरा और ट्रांजिट कैंप में कुछ लोगों ने पूर्व विधायक ठुकराल का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। इधर विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय में चुनिंदा मीडिया कर्मियों के साथ प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक ठुकराल की भाषा नीचता की सारे हदें पार कर चुकी है। उन्होंने जिस प्रकार की भाषा हिंदुओं के खिलाफ बोली, उसकी सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है। इसे हिंदू समाज बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। अगर देश में कानून नहीं होता तो ऐसे व्यक्ति को चौराहे पर फांसी दे देनी चाहिए थी लेकिन हम देश में संविधान और कानून में बंधे हैं। कहा कि ऐसे व्यक्ति का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए। वे पुलिस प्रशासन से वार्ता कर इस मामले में सख्त कार्यवाही करने की बात करेंगे।