फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पूर्व विधायक नारायण पाल ने धरने को दिया समर्थन

Sat, 10 Jan 2026 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। मिल्क व आइसक्रीम प्लांट को अन्यत्र जगह स्थापित किए जाने की मांग को लेकर प्रभावित परिवारों का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्व विधायक नारायण पाल ने पत्नी कामिनी पाल के साथ धरने को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि वह उद्योग के खिलाफ नहीं है। सिडकुल में ढाई एकड़ जमीन अब भी खाली पड़ी है। उद्योग वहां भी लगाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

शक्तिफार्म के गांव राजनगर में पांच एकड़ जमींन पर डेयरी विकास विभाग मिल्क व आइसक्रीम प्लांट लगाने की तैयारी कर रहा है। इससे पांच परिवार प्रभावित हो रहे हैं। उनका कहना है कि राजस्व भू-अभिलेख में उक्त जमीन उनके परिजनों के नाम पर वर्ग 20 में दर्ज है। इस मौके पर भवतोष आचार्य, विश्वजीत मंडल, अंजली राय, काजल मंडल, आशा मिस्त्री, नारायण, रमेश मिस्त्री, मनजीत व्यापारी, आशा मंडल, मनोज व्यापारी, दीपू मंडल सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें