फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: वन विभाग टीम ने मारा छापा, वाहन को कब्जे में लेने पर हंगामा

Sat, 31 Jan 2026 01:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
केलाखेड़ा। जंगल से लकड़ी तस्करी की सूचना पर जंगलात टीम ने गांव थापकनगला में चेकिंग शुरू कर दी। मौके पर खाली एक महेंद्रा कार खड़ी मिली। तस्करी की आशंका पर वन विभाग ने कार को ले जाने की कोशिश की। इस पर ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही ग्रामीण इधर उधर खिसक गए। पुलिस ने कार कब्जे लेकर सीज कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम वन विभाग के एसडीओ शशि देव, एसडीओ मनिदर कौर, बरहैनी वन क्षेत्राधिकारी कृष्ण सिंह मेहरा टीम के साथ गांव थापकनगला में पहुंचे। वन विभाग टीम ने चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान कुछ दूरी पर महेंद्रा कार खाली अवस्था में खड़ी मिली। लकड़ी तस्करी की आशंका के चलते कार को वन विभाग टीम ने कब्जे में लेने की कोशिश की। इस पर ग्रामीण भीड़ गए। ग्रामीणों ने कार को कब्जे में लेने का विरोध किया। सूचना पर बेरिया दौलत पुलिस चौकी प्रभारी नरेश सिंह मेहरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की गाड़ी देखते ही ग्रामीण इधर-उधर भाग गए।
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें