फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फारेंसिक टीम ने उठाएं फिंगर प्रिंट व खून के सेंपल 17-30-53

विज्ञापन
10केटीएम11पी-कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर पहुंचे मृतक के परिजन व ग्रामीण। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। ग्राम कुटरा में एसबीआई के एटीएम गार्ड की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में शनिवार को फारेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट और खून आदि के नमूने उठाए। दूसरे दिन भी पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ भी जारी रखी।
विज्ञापन

बता दें कि मूल रूप से गंगोलीहाट और हाल निवासी कुटरा के 35 वर्षीय भगवान सिंह भंडारी का शव शुक्रवार की सुबह एक मकान की सीढ़ी के पास मिला था। मृतक के चाचा कैलाश सिंह भंडारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर कुछ लोगों पर हत्या की आशंका जताई थी। शनिवार को कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है।
इसमें सिर में घाव और अधिक रक्तस्राव से मौत की बात सामने आई है। फारेंसिक टीम ने दीपक शर्मा के नेतृत्व में नमूने लिए। इधर, कुटरा के ग्राम प्रधान विक्रम सिंह, किशन सिंह भंडारी, चंचल सिंह, गंगा सिंह, राम सिंह मेहरा, ललित भंडारी, गोपाल सिंह, किशन नाथ, विनोद भंडारी, श्याम सिंह परगाई, सुभाष मेहरा समेत कई लोगों ने कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

जबकि छिद्दो देवी, पूर्व प्रधान लीलावती राणा, रुस्तम सिंह राणा, विकास, रोहित राणा, प्रताप सिंह आदि ने निर्दोष को न फंसाने की मांग उठाई। वहीं, विधायक पुष्कर सिंह धामी ने मृतक के परिजनों के समक्ष शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें