फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बगैर फिटनेस के धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन, जिम्मेदार चुप

Mon, 13 Apr 2026 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। परिवहन विभाग के इस उप संभाग में बगैर फिटनेस और खराब यांत्रिक दशा वाले वाहनों का धड़ल्ले से संचालन हो रहा है। इसके चलते आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

वाहनों की फिटनेस आदि की जानकारी यात्रियों को नहीं रहती है। हादसे के बाद जांच में ही यह तथ्य सामने आते हैं। परिवहन विभाग से मिले बीते वित्तीय वर्ष के आंकड़ों में वाहन संचालकों की लापरवाही उजागर हुई है।
एआरटीओ कार्यालय से मिले आंकड़ों के अनुसार बीते वित्तीय वर्ष में अप्रैल 2025 से बीते मार्च तक बगैर फिटनेस के 2008 और खराब यांत्रिक दशा वाले 85 वाहन पकड़े गए। इन वाहनों को सीज करने के साथ ही नियमानुसार जुर्माना लगाया गया। सवाल यही है कि वाहन संचालक कब तक यात्रियों और वाहन के चालक, परिचालकों की जान से खिलवाड़ करेंगे।
विज्ञापन

एआरटीओ (प्रवर्तन) नवीन सिंह का कहना है कि बिना फिटनेस वाले वाहनों पर लगातार नजर रखी जा रही है। खराब यांत्रिक दशा और फिटनेस न कराने का मामला सामने आने पर वाहनों को मौके पर ही सीज कर भारी जुर्माना लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें