फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भोजन माताओं का प्रधानाध्यापकों के खिलाफ हल्ला बोल, एमडीएम का खाना घर ले जाने का आरोप

Tue, 03 Feb 2026 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। प्रगतिशील भोजन माता संगठन ने सोमवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन सीईओ को सौंप दिया। उन्होंने प्रधानाध्यापकों पर एमडीएम का खाना अपने घर ले जाने और नौकरी से निकालने की धमकी देने के आरोप भी लगाए।
विज्ञापन

विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों की ओर से हो रहे लगातार शोषण और उत्पीड़न के खिलाफ रविवार को भोजन माताओं नें हुंकार भर दी। सभी एकत्रित होकर सीईओ कार्यालय पहुंच गईं। उन्होंने प्रधानाध्यापकों पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए भोजन बनाने के अलावा स्कूल के कमरों और मैदान की सफाई, चौकीदारी, माली और अन्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों जैसे कार्य कराने के आरोप लगाए।
उन्होंने बताया कि उन्हें धमकी दी जाती है, यह सब काम करो नहीं तो नौकरी से निकाल देंगे। उनकी नौकरी स्थाई करने, न्यूनतम वेतन 18000 रुपये लागू करने, चार लेबर कोड वापस लेने, क्लस्टर योजना रद्द करने, विद्यालयों में अतिरिक्त काम कराना बंद करने आदि मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। सीईओ केएस रावत ने उन्हें जल्द ही इस मामले में उच्च अधिकारियों से वार्तालाप करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर अध्यक्ष बिंदु गुप्ता, महामंत्री रजनी जोशी, दिनेश चंद्र, भरत जोशी, सुनीता, बाला, मीना, दीपा भट्ट आदि भोजन माताएं मौजूद रहीं।
-
इंसेट-
........
बच्चों को नहीं.. हमें और जिसे हम बताएं उसे दो खाना
संगठन की अध्यक्ष बिंदु गुप्ता ने बताया की विद्यालयों में प्रधानाध्यापक कहते हैं कि बच्चों को एमडीएम का खाना न देकर हमें ओर जिसे हम बताएं उसे खाना खिलाओ। उन्होंने शिक्षकों पर एमडीएम का खाना अपने घर ले जाने के आरोप भी लगाए। संवाद
-
भोजनमाताओं की मांगों काे सुना है। इनका निस्तारण राज्य और शासन स्तर से होता है। भोजनमाताओं से विद्यालय के अन्य काम कराना और शिक्षकों का एमडीएम का खाना घर ले जाना गलत है। इसका हम स्वयं संज्ञान लेंगे। जांच कराएंगे। दोषी पाए जाने पर शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई होगी। -केएस रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी, यूएस नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें