फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर मेट्रोपॉलिस सिटी में खाद्य विभाग का छापा, तीन सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को रुद्रपुर के मेट्रोपॉलिस सिटी स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य मिलावटी और एक्सपायरी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाना था। इस दौरान टीम ने किराना, बेकरी और डेयरी उत्पादों की दुकानों की गहन जांच की तथा तीन खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए एकत्र किए।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने निरीक्षण के दौरान दुकानों में रखे खाद्य पदार्थों, लाइसेंस और अभिलेखों की जांच की। जांच में किसी भी दुकान पर एक्सपायरी खाद्य सामग्री नहीं मिली और सभी प्रतिष्ठानों के लाइसेंस एवं रजिस्टर व्यवस्थित पाए गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे केवल भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के लाइसेंस वाले तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप पैक्ड खाद्य उत्पादों की ही बिक्री करें। उन्होंने चेतावनी दी कि एक्सपायरी तिथि के बाद का सामान बेचते पाए जाने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है। विभाग की ओर से लिए गए तीनों खाद्य नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें