फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: दूसरे दिन भी कोतवाली में डटी रही फोर्स, वाल्मीकि समाज की ओर से हुए हंगामे के बाद बढ़ाई सुरक्षा

Thu, 13 Aug 2026 06:33 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर कोतवाली में वाल्मीकि समाज की ओर से किए गए हंगामे और प्रदर्शन के बाद दूसरे दिन भी पुलिस अलर्ट नजर आई। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कोतवाली परिसर और आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
कोतवाली परिसर और आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर कोतवाली में सोमवार को वाल्मीकि समाज की ओर से किए गए हंगामे और प्रदर्शन के बाद दूसरे दिन भी पुलिस अलर्ट नजर आई। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कोतवाली परिसर और आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स तैनात रही।

बाहरी जिलों से बुलाई गई पुलिस और पीएसी के जवानों को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया। पुलिस अधिकारियों ने जवानों को सतर्क रहने और किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाली के आसपास मंगलवार की तरह बुधवार को भी पुलिस की अतिरिक्त मौजूदगी रही। मुख्य गेट और आसपास के मार्गों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। संवेदनशील स्थानों पर भी निगरानी बढ़ाई गई।

वर्तमान में स्थिति सामान्य है लेकिन संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा में किसी तरह की ढील नहीं दी जा रही। पुलिस का फोकस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ किसी भी संभावित प्रदर्शन को शांतिपूर्वक नियंत्रित करने पर है। -उत्तम सिंह नेगी, एसपी सिटी

बरेली के अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा अभिषेक

विज्ञापन

काशीपुर फ्लाईओवर के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से घायल स्कूटी सवार अभिषेक बरेली अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। परिजन उसकी हालत को लेकर चिंतित हैं। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को भी जांच का अहम हिस्सा बना लिया है।

मामले में मुख्य आरोपी सन्नी चुघ की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, घटना से जुड़े वायरल वीडियो में कई लोग दिखाई दे रहे हैं। पुलिस टीम अब वीडियो में नजर आ रहे लोगों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को केवल वीडियो में दिखाई देने के आधार पर आरोपी नहीं माना जाएगा। पहले उसकी पहचान और घटना में भूमिका की पुष्टि की जाएगी। इधर, अभिषेक के परिजन लगातार अस्पताल में उसके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने कहा कि वायरल वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों को मिलाकर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। जांच में जिसकी भी भूमिका सामने आएगी उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अभिषेक के इलाज में नहीं आने दी जाएगी कोई कमी : अरोरा
गंभीर रूप से घायल अभिषेक का भोजीपुरा स्थित राममूर्ति मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने अस्पताल में पहुंचकर अभिषेक का हाल जाना। विधायक ने अभिषेक का उपचार कर रहे डॉ. हर्षित अग्रवाल से मरीज की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति, चल रहे उपचार और आगे की चिकित्सा प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने राममूर्ति मेडिकल कॉलेज के सुपरिटेंडेंट कर्नल आरपी सिंह से भी वार्ता कर अभिषेक को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहने देने को कहा। परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में वह और मुख्यमंत्री धामी की सरकार परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उपचार के लिए जरूरत पड़ी तो एम्स दिल्ली, ऋषिकेश में उपचार कराने को लेकर हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

ठुकराल भी पहुंचे हाल जानने

विज्ञापन

हादसे में घायल अभिषेक वाल्मीकि का हाल जानने के लिए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी बरेली अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से कुशलक्षेम जानी और कहा कि अभिषेक के लिए पूरा रुद्रपुर प्रार्थना कर रहा है। ठुकराल ने डॉक्टरों से वार्ता कर बेहतर उपचार करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें