फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराणा प्रताप के जीवन का करें अनुसरण : भागवत

Sat, 28 Feb 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,सितारगंज (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन राव भागवत ने बारह राणा स्मारक में स्थापित महाराणा प्रताप की विशाल मूर्ति का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप की मूर्ति का दर्शन कर उनके जीवन का अनुसरण करें और धर्म व संस्कृति को आगे बढ़ाएं। ताकि हमारा धर्म-हमारी संस्कृति दुनिया का सिरमौर बने। इसके पश्चात भागवत ने छात्रावास के कक्षों का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन

  शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की धातु निर्मित विशाल मूर्ति का मुख्य अतिथि आरएसएस के सरसंघ चालक मोहन राव भागवत ने अनावरण किया। सरसंघ चालक भागवत ने कहा कि देश, धर्म, संस्कृति और समाज के बारे में अपनी निष्ठा रखते हुए बज्रसंकल्प लेकर आगे चलें। जिससे एक दिन अमेरिका इंग्लैंड जैसे देशों में भी महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित होगी और हमारा धर्म दुनिया का सिरमौर बनेगा। इसके बाद भागवत ने छात्रावास के नवनिर्मित कक्षों का भी लोकार्पण किया। इस मौके पर सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल एमसी भंडारी, पूर्व पुलिस महानिदेशक ज्योतिस्वरूप पांडे, अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदेव राव उरांव, क्षेत्रीय संगठन मंत्री डालचंद, आरएसएस के वरिष्ठ नेता इंदेश जी, भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, बारह राणा स्मारक समिति के अध्यक्ष श्रीपाल राणा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू भंडारी, प्रांतीय संगठन महामंत्री संजय जी, विभाग प्रचारक बिजनौर अजय जी, यूपी-उत्तराखंड के संगठन मंत्री शिवकुमार, पूर्व टीडीसी चेयरमैन हेमंत द्विवेदी, आरएसएस के डा. दिनेश जी, भगवती प्रसाद राघव, पूर्व सांसद बची सिंह रावत, बलराज पासी, हितेंद्र त्रिपाठी, यूपी विधायक ठा. प्रेेमप्रकाश सिंह, रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल, खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी, नानकमत्ता विधायक डा. प्रेम सिंह राणा, काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन बोरा, जिला महामंत्री नंदन सिंह खड़ायत, मंडल अध्यक्ष गोपाल बोरा, कनिष्ठ प्रमुख दीपा बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें