खटीमा। भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित चार दिवसीय दिव्यांग सहायतार्थ दिवाली मेले के अंतिम दिन लोक कलाकारों और स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से मेले को संबोधित किया। मेले के अंतिम दिन अभिनेता सौरभ गोयल और स्वाति राजपूत आकर्षण का केंद्र रहे।
तराई बीज निगम के मैदान में मंगलवार को समापन दिवस पर मेले का शुभारंभ नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा, रमेश ओली, रंजीत सिंह नामधारी ने किया। विभिन्न सांस्कृतिक टोलियों के कलाकारों और स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेले में बेस्ट स्टाॅल का अवार्ड श्री श्याम डेकोरा व फूड क्वालिटी बरेली चाट भंडार ने जीता।
समापन अवसर पर दिव्यांग सहायतार्थ लकी ड्राॅ निकाला गया जिसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में बाइक दी गई। इसके अलावा रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन समेत कई इनाम दिए गए।
वहां पर शाखा अध्यक्ष नीरज वर्मा, हरीश चंद्र जोशी, विशाल गोयल, विवेक अग्रवाल, अमरनाथ गोयल, नीरज खन्ना आदि मौजूद रहे।