फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नानकमत्ता साहिब में 15 दिवसीय दिवाली मेले की तैयारियां तेज

Thu, 16 Oct 2025 02:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। बंदी छोड़ दिवस पर गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में लगने वाला 15 दिवसीय दिवाली मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। मेला क्षेत्र में दुकानदार दुकानें लगाने की तैयारियां कर रहे हैं। वहीं मेलार्थियों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगने लगे हैं। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मेले को सुचारु संपन्न कराने के लिए सदस्यों की सब कमेटियों का गठन कर दिया है।
विज्ञापन


ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में उत्तर भारत का प्रसिद्ध दिवाली मेला 20 अक्तूबर से शुरू होगा। मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को देखते हुए प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मेला कमेटी, श्री हरमंदिर साहिब सेवा कमेटी, लंगर हाल कमेटी, धार्मिक स्टेज कमेटी, धर्म प्रचार कमेटी, गुरुद्वारा लाल गुरु सेवा सब कमेटियों का कमेटी के सदस्यों के नेतृत्व में गठन किया गया है। महासचिव अमरजीत सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए लंगर हाल के साथ ही रोडवेज बस अड्डे पर भी लगाया जाएगा जहां श्रद्धालुओं को 24 घंटे लंगर की सेवा मिलेगी।
गुरुद्वारा साहिब पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए हरगोविंद सराय के साथ ही गुरु नानक इंटर कॉलेज व गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज में व्यवस्था की गई है। धार्मिक डेरा कार सेवा के जत्थेदार बाबा रविंद्र सिंह के नेतृत्व में डेरा कार सेवा में भी श्रद्धालुओं के ठहरने व लंगर की व्यवस्था की जा रही है। मेलार्थियों के मनोरंजन के लिए मेला क्षेत्र में मौत का कुआं, सुनामी झूला, डबल डिस्क झूला, ब्रेक डांस ड्रैगन झूले सहित विभिन्न झूले व अन्य मनोरंजन के साधन लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें