फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का सितम : दिल्ली–पंतनगर के बीच दोनों उड़ानें रद्द

Sat, 20 Dec 2025 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। एयरपोर्ट पर शुक्रवार को कम दृश्यता के चलते इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली–पंतनगर के बीच संचालित दोनों उड़ानें रद्द कर दी गईं जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


विमानों की सुरक्षित लैंडिंग के लिए न्यूनतम 800 मीटर रनवे विजुअल रेंज (आरवीआर) की जरूरत होती है। शुक्रवार को पंतनगर एयरपोर्ट पर दृश्यता मात्र 400 मीटर ही थी। निर्धारित मानकों से कम दृश्यता होने के कारण विमान को उतारना संभव नहीं था। इसलिए इंडिगो की पहली उड़ान संख्या 6ई-7324, जो दोपहर 1:05 बजे पंतनगर पहुंचती है और दूसरी उड़ान संख्या 6ई-7156, जो शाम 4:15 बजे पहुंचती, दोनों को रद्द कर दिया गया।
साथ ही दिल्ली एयरपोर्ट क्षेत्र में भी घने कोहरे के कारण पूरे दिन उड़ान संचालन प्रभावित रहा। पंंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक पवन कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए लो विजिबिलिटी के चलते उड़ानों के संचालन की अनुमति नहीं दी गई। उड़ानें रद्द होने के बाद एयरलाइंस प्रबंधन की ओर से यात्रियों को पूर्ण किराया वापसी अथवा सड़क मार्ग से गंतव्य तक पहुंचाने का विकल्प दिया गया। अचानक उड़ानें रद्द होने से यात्रियों में खासा असंतोष रहा। कई यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा, जबकि कुछ को अपनी यात्रा योजनाएं बदलनी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें