फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अब मुरादाबाद रोड पर बनेगा किसान बाजार

Sat, 20 Dec 2025 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। पहले जसपुर रोड पर मंडी की ओर से किसान बाजार बनाया जा रहा था लेकिन दूर होने की वजह से अब मुरादाबाद रोड पर बनाया जा रहा है। मुरादाबाद रोड से लगे मंडी समिति परिसर में दुकानें बनाने का काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

मंडी समिति के सचिव योगेश तिवारी ने बताया कि पहले काशीपुर के जसपुर रोड पर किसान बाजार बनाना प्रस्तावित था। किसान बाजार के लिए जब भूमि का चयन किया तो वहां किसानों के पहुंच काफी दूर लग रही थी। अब तक किसान बाजार को मुरादाबाद रोड से लगे मंडी समिति परिसर में दुकानें बनाकर किसान बाजार बनाया जा रहा है। किसान बाजार के लिए काम शुरू हो चुका है। करीब 10 से 15 दुकानें यहां पर बनाई जा रही हैं।
इस बाजार में किसानों को जैविक बीजों, उर्वरकों और अन्य आवश्यक सामग्रियां मिलेंगी। किसानों को खेती के लिए आधुनिक ट्रैक्टर और कृषि मशीनरी भी उपलब्ध कराने की योजना है। किसानों को बाजार में सारी सुविधाएं मिलेंगी, जो किसानों की जरूरतों को पूरा कर सकेगी। यहां बाजार भाव के कम मूल्य पर ग्राहकों को उनकी जरूरत का सामान मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें