फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हर दिन कोहरे से बढ़ रही ठिठुरन, हल्की धूप भी नाकाफी

Tue, 10 Feb 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर/काशीपुर/खटीमा/झनकट। तराई में पिछले 10 दिन से हर दिन सुबह कोहरा पड़ रहा है। सोमवार से कोहरे के कारण ठंड में इजाफा हो गया।
विज्ञापन

रविवार रात से सोमवार सुबह तक हर ओर कोहरा छाया रहा। दृश्यता कम होने के कारण वाहन संचालन पर प्रभाव पड़ा, गाड़ियां धीमी गति से चलीं। सुबह आठ बजे के बाद कोहरा कम होना शुरू हुआ। इसके बाद हल्की धूप निकली।
काशीपुर में भी सोमवार की सुबह बादलों से हुई। आसमान में बादल छाए रहने से ठंड में इजाफा हो गया। इस दौरान बीच-बीच में धूप खिलने से लोग घरों की छतों पर दिखाई दिए। दिन भर बादल छाए रहने से दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम जानकारों के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण आया है, जो उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खटीमा और झनकट क्षेत्र में पिछले करीब चार दिनों के बाद सोमवार दिनभर धूप खिली रही। धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी होने से कड़ाके की ठंड से राहत मिली। मौसम वेधशाला प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि सोमवार के दिन को खटीमा क्षेत्र का अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होेंने बताया कि मंगलवार को अपेक्षाकृत कम कोहरा छाने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें