फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने ली एक की जान, तीन घायल

Sat, 10 Dec 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूूूराे पंतनगर
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगला बाइपास पर गुरुवार रात कोहरे के चलते तीन गाड़ियां भिड़ गईं। भिड़ंत में एक युवक की जान चली गई, वहीं तीन घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


 गुरुवार देर रात ट्रक संख्या यूपी-26/3745 लालकुआं से गन्ना लादकर किच्छा शुगर मिल की ओर जा रहा था। नगला बाइपास के समीप कोहरे में अचानक ब्रेक लगा देने से उसके पीछे डीजे एवं कैटरिंग का सामान लादकर आ रही डीसीएम संख्या यूए-04/सी 3324 ट्रक में घुस गई। उसके पीछे अल्मोड़ा से बरेली जा रही आल्टो कार संख्या यूके-01/ए 4142 डीसीएम में जा घुसी। इसमें डीसीएम के हेल्पर सुशील कुमार (38) पुत्र हरीश निवासी मवेशी रसूलपुर, बिलारी जिला मुरादाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। 

स्थानीय निवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों (डीसीएम सवार) सुभाष पुत्र बहुरन, विक्की पुत्र महेश निवासी उपरोक्त एवं अल्मोड़ा निवासी (आल्टो सवार) गजेंद्र को जिला अस्पताल रुद्रपुर में भर्ती कराया। डीसीएम चालक सुभाष की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं ट्रक के चालक एवं हेल्पर मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करवा लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें