फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़नदस्ता टीम ने पकड़ी नौ लाख की नकदी

Thu, 14 Mar 2019 12:14 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
बाजपुर कोतवाली में बरामद नौ लाख नकदी और उड़न दस्ता टीम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी एपी बाजपेयी के निर्देशन में उड़न दस्ता टीम ने चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से नौ लाख की नकदी बरामद की। बाद में नकदी को जब्त कर कार स्वामी से पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। बृहस्पतिवार को गाड़ी मालिक रुद्रपुर डीएम के समक्ष अपना पक्ष प्रस्तुत करेंगे। 

विज्ञापन


बुधवार शाम हल्द्वानी स्टेट हाइवे स्थित गांव बरहैनी चौक पर उड़नदस्ता दल ने चेकिंग के दौरान हल्द्वानी की ओर से आ रही कार को रोका और तलाशी लेने पर गाड़ी में बैग के अंदर रखे नौ लाख रुपये पकड़े।

उड़नदस्ता टीम इंचार्ज गौरव पाठक, दोराहा पुलिस चौकी इंचार्ज सतेंद्र बुटोला कार स्वामी महेश चंद मिश्रा और नकदी को लेकर कोतवाली पहुंचे। 
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने महेश चंद मिश्रा से पूछताछ की।

एसआई बुटोला ने बताया कि मिश्रा का पुश्तैनी घर हल्द्वानी में है। वह यहां बेची गई जमीन की नकदी लेकर वापस दिल्ली लौट रहे थे। लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते मिश्रा के पास रकम ले जाने की अनुमति नहीं थी। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है। बताते हैं कि महेश चंद मिश्रा दिल्ली के लेखा मंत्रालय में उच्च पद पर अधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें