काशीपुर। उत्तराखंड परिवहन निगम में एससी/एसटी श्रमिक संघ का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। बुधवार को संघ कार्यालय में चुनाव अधिकारी श्रीनिवास और विनोद कुमार की देखरेख में चुनाव हुआ। रामचंद्र सिंह को शाखा अध्यक्ष, ओमवीर सिंह, सुनील चौधरी उपाध्यक्ष, सुनील कुमार शाखा मंत्री, आनंदराम, ओमप्रकाश संयुक्त मंत्री, हरीश चंद्र संगठन मंत्री, रघुवीर सिंह कोषाध्यक्ष, रामपाल सिंह क्षेत्रीय प्रतिनिधि सहित वचन सिंह, सर्वेश कुमार, गुलाब सिंह, शिव किशोर, शीशपाल सिंह, प्रिया, राकेश कुमार कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। वहां पर हरीश चंद्रा आर्या, किशन चंद्र, बीसी आर्या, पूरनराम, भगवान दास आदि थे।