चैती मेला के पंडा परिवार के साथ ही अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने देवी ध्वज फहराया। इसी के साथ प्रसिद्ध चैती मेले की शुरुआत हुई।
शुक्रवार सुबह चैती मंदिर के मुख्य पुजारी दयाशंकर जोशी ने पंडा परिवार के प्रधान पंडा वंश गोपाल, सहायक प्रधान पंडा मनोज अग्निहोत्री, मेला प्रबंधक पंडा अजय अग्निहोत्री, मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री, पंडा कृष्ण गोपाल अग्निहोत्री, पंडा शक्ति अग्निहोत्री को हवन पूजन करवाया।
इसके बाद पंडा परिवार के सदस्यों के साथ मेला मजिस्ट्रेट विजय जोगदंडे, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, एएसपी कमलेश उपाध्याय, सीओ जीसी टम्टा ने विधिवत बाल सुंदरी देवी के ध्वज को मंदिर के बुर्ज पर फहराया।
बाद में मेला प्रबंधक पंडा अजय अग्निहोत्री ने बताया कि मेले में दुकानें तथा खेल तमाशों के उपकरण लगने शुरू हो गए। बिजली की लाइनें खिंच गई है। मेला क्षेत्र को वाई-फाई सुविधा से जोड़ा जा चुका है। बड़े झूले एवं नया खेल उपकरण क्रेजी जंप फिट हो गया है। मेले में आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जा चुकी है। मेला क्षेत्र में पॉलिथीन एवं बीड़ी सिगरेट और मीट मछली के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा है। मेले में नजर रखने के लिए वाच टावरों का निर्माण चल रहा है।
राजक तत्वों पर नजर रखने के लिए मंदिर परिसर व मेला क्षेत्र में सीसीटीवी लगे हैं। मेला मजिस्ट्रेट विजय जोगदंडे ने मेला परिसर का निरीक्षण किया और मेला प्रबंधक को आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर मेयर ऊषा चौधरी, इंदुमान, विमल गुड़िया, अरुण चौहान, संदीप चौहान, ब्रह्म सिंह पाल, जितेंद्र सरस्वती, मोहित चौधरी, रवि ढींगरा, महेंद्र शर्मा अदि थे।
फोर्स की नहीं रहेगी कमी
काशीपुर। सीओ जीसी टम्टा ने बताया कि मेले में फोर्स की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। कप्तान से दो कंपनी पीएससी, 12 दरोगा, 50 सिपाही, 15 महिला पुलिस सिपाही की डिमांड की गई है। सीओ ने बताया कि जहरखुरानी गिरोह पर नजर रखने के लिए सिविल ड्रेस में पुलिस टीम लगाई गई है। नक्कासा बाजार में सीसीटीवी लगाए गए है। महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाओं से निपटने के लिए सादी वर्दी में महिला पुलिस कर्मी तैनात रहेंगी।