फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गदरपुर में नगर कीर्तन पर फूलों की वर्षा

Sun, 11 Jan 2026 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर सकैनिया क्षेत्र की संगत ने भव्य और विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया।
विज्ञापन

शनिवार को डेरा बाबा भूमणशाह मंदिर से निकाला गया नगर कीर्तन देर शाम मझराझुन्नी स्थित गुरुद्वारे पर पहुंचकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में हजारों की संख्या में संगतों ने पंज प्यारों और पालकी साहिब के दर्शन किए।
बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयघोष से पूरा नगर क्षेत्र गुंजायमान हो गया। नगर कीर्तन में फेयरलेस गतका ग्रुप के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर संगत को दांतों तले अंगुलियां दबाने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

उनके पीछे पंजाब से आए पाइप बैंड, स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में संगत श्रद्धा भाव से शबद कीर्तन करते चल रही थी। महिलाओं ने झाड़ू लगाकर सेवा की जबकि श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर पालकी साहिब का स्वागत और दर्शन किए।
नगर कीर्तन में श्री हेमकुंड साहिब और 10वीं पातशाही की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। नगर कीर्तन का मझरा मरदान, कुईखेड़ी, बरेली नगर नालाबार दो, राजपुरा नंबर दो और सकैनिया मुख्य बाजार में जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, पूर्व पालिका अध्यक्ष सुरेश कंबोज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नरेश हुडिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, ग्रंथी सिमरन सिंह, कश्मीर चंद कंबोज, टेकचंद कंबोज, पृथ्वी बजाज, हरनाम चंद, राकेश कंबोज, बलदेव सिंह, अमन कंबोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें