फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गणेश चतुर्थी पर्व से पहले खिला फूलों का कारोबार

Mon, 14 Sep 2026 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर । गणेश चतुर्थी पर्व से पूर्व शहर के बाजारों में रौनक है। दुकानें रंग-बिरंगे फूलों और मालाओं से सज गई हैं। नगर के मुख्य बाजार में फूल विक्रताओं की दुकानों पर गेंदा, गुलाब, लिली और मोगरा के फूल खरीदारों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं। गणेश प्रतिमाओं के श्रृंगार के लिए विशेष मालाएं 100 से 250 रुपये में बिक बिक रही हैं।
विज्ञापन

फूल विकेता गोविंद राठौर, मनोहर कुमार, दलीप सैनी, राजेंद्र सिंह, संतोष आदि ने बताया कि गणेश पंडाल और घरों में होने वाली पूजा के लिए लोग फूलों की खरीदारी करते हैं। गणेश महोत्सव को देखते हुए बाहर से भी फूल मंगाए हैं। कोलकाता से आए फूलों की अच्छी मांग है। पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष फूलों के दाम में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि कारोबार पर इसका कोई असर नहीं है। गणेश भगवान के प्रिय भोजन मोदक और मिठाइयों की भी खरीदारी हो रही है। गणेश स्थापना को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें